शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा इस्तीफा देने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने पीठ में खंजर घोंपे जाने के इलस्ट्रेशन के साथ ट्वीट किया है, "हमारे साथ ऐसा ही हुआ है।" इसके अलावा उन्होंने कहा, "शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है।"