inshorts

हमें 'आप' को तोड़ने की ज़रूरत नहीं है, उनके कुकर्म ही उन्हें तोड़ देंगे: मीनाक्षी लेखी

'आप' द्वारा बीजेपी पर लगाए गए दिल्ली सरकार को तोड़ने की कोशिश करने के आरोपों पर केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमें तोड़ने की ज़रूरत नहीं है...आपके कुकर्म आपकी सरकार तोड़ेंगे...हम लोग 'प्रॉमिस टू डिलीवरी' की बात करते हैं और यह 'ऑपरेशन लोटस' है...जो पूरे देश में चल रहा है...'आप' ऐडवरटाइज़िंग अभियान चला रही है।"