हमें इन्हें दंगे नहीं कहना चाहिए, यह नरसंहार है: 1984 सिख दंगों पर ऐक्टर दिलजीत

गायक-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ ने 'पीटीआई' को दिए इंटरव्यू में 1984 सिख विरोधी दंगों को लेकर कहा है, "हमें इन्हें दंगे नहीं कहना चाहिए...इनके लिए सही शब्द नरसंहार है।" दिलजीत ने आगे कहा, "जब दो तरफ से लड़ाई होती है तो उसे दंगा कहा जाता है।" गौरतलब है, 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दंगे भड़के थे।