आंध्र प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने मंगलवार को एक रैली में कहा, "बीजेपी को एक करोड़ वोट दें, हम सिर्फ ₹70 में शराब मुहैया कराएंगे। अगर राजस्व और बेहतर हुआ तो केवल ₹50 में उपलब्ध कराएंगे।" बकौल खबर, उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार लोगों को खराब गुणवत्ता वाली शराब ऊंचे दाम पर दे रही है।