हमें किसी का धर्म परिवर्तन नहीं करना है बल्कि जीना सिखाना है: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए समन्वय के साथ आगे बढ़ने की ज़रूरत है। उन्होंने आगे कहा, "हमें किसी का धर्म परिवर्तन करने की ज़रूरत नहीं है बल्कि जीने का तरीका सिखाना है। हम पूरी दुनिया को ऐसा सबक देने के लिए भारत भूमि में पैदा हुए हैं।"