गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने 2030 तक गूगल को कार्बन-मुक्त बनाने को लेकर ब्लूमबर्ग ग्रीन से कहा, "हमें कुर्बानी देनी होगी।" उन्होंने कहा, "इससे हम कुछ सेवाएं देने में असमर्थ हो सकते हैं।" गूगल की कार्बन-मुक्त प्रतिबद्धता पूरी करने को लेकर पिचाई ने कहा, "थोड़ा मुश्किल है...वहां तक पहुंचने के लिए हमारे पास सभी सवालों के जवाब नहीं है।"