महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि शिवेसना नेता उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व की विचारधारा को 'धोखा' दिया और कांग्रेस व एनसीपी से हाथ मिलाया। उन्होंने कहा, "हमें गद्दार कहा जा रहा है...लेकिन हम ही हैं जिन्होंने बालासाहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाया है...कौन गद्दार है और कौन खुद्दार है, यह लोग तय करेंगे।"