सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी हिंसा पर कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि बीजेपी सरकार दोषियों को सज़ा दिलाएगी। उन्होंने कहा, "हम किसानों से इस सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर अजय मिश्रा मंत्री बने रहते हैं तो पुलिस उनके घर कैसे घुसेगी, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।"