हमें निजी स्वार्थ भूलकर कांग्रेस की मज़बूती के लिए काम करना होगा: सोनिया गांधी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों व पीसीसी प्रमुखों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, "हमारे लिए सबसे ज़रूरी काम संगठन को मज़बूत करना है और इसके लिए हमें निजी स्वार्थ भुला देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हमें एकता व अनुशासन की सख्त ज़रूरत है।"