हमें भीड़तंत्र में नहीं बदलना है: एमपी में रणबीर के खिलाफ प्रदर्शन पर सोना महापात्रा

गायिका सोना महापात्रा ने ऐक्टर रणबीर कपूर के उज्जैन (मध्य प्रदेश) में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने के खिलाफ मंगलवार को हिंदू संगठनों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है। सोना ने लिखा, "यह बेहद गलत है। हमें भीड़तंत्र में नहीं बदलना है।" बकौल सोना, "यह खतरनाक प्रचलन है जो किसी भी तरह से वीरतापूर्ण नहीं है।"