हमें लेकर अच्छा-बुरा कहना उनका हक है: 'क्या क्रिटिक के रिव्यूज़ से परेशान होते हैं?' पर सनी

अभिनेता सनी देओल ने 'क्या वह उनकी फिल्मों के लिए क्रिटिक के रिव्यूज़ से परेशान होते हैं?' सवाल पर कहा है कि यह उनका काम है। उन्होंने कहा, "जैसे हम ऐक्टिंग करते हैं...वे भी अपना काम कर रहे हैं और..उन्हें हमारे बारे में अच्छा-बुरा कहने का अधिकार है।" बकौल सनी, उन्हें पहले इन बातों पर गुस्सा आ जाता था।