अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने शनिवार को अपने दिवंगत पिता कृष्णराज राय को उनकी जयंती पर याद करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे प्यारे डैडी- अज्जा! हम हमेशा आपसे प्यार करते रहेंगे।" बता दें कि कैंसर से लंबी जंग के बाद ऐक्ट्रेस के पिता का निधन 2017 में हुआ था।