हमेशा लगा मैं मज़बूत हूं, लेकिन पापा के जाने के बाद ऐंग्ज़ायटी अटैक आने लगे थे: दिव्या

'बिग बॉस ओटीटी' विजेता दिव्या अग्रवाल ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर खुलासा किया है, "मुझे हमेशा लगता था...मैं बहुत मज़बूत हूं और असल में ऐसा (ऐंग्ज़ायटी) कुछ नहीं होता।" बकौल दिव्या, "लेकिन पापा के निधन के बाद मैंने इसका सामना किया। मुझे ऐंग्ज़ायटी अटैक आते थे जिनके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं थी...यह मेरे लिए बहुत डरावना था।"