अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स द्वारा तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की घोषणा के बाद उनके मंगेतर सैम असगारी ने पिता बनने को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "शादी और बच्चे...प्यार व सम्मान से भरे एक रिश्ते का अहम हिस्सा हैं...मैंने पिता बनने का हमेशा से इंतज़ार किया है...इसे हल्के में नहीं ले रहा हूं।"