हर चीज़ की अफवाह चल रही है: 'गदर 3' व 'बॉर्डर 2' करने की खबरों पर सनी देओल
अभिनेता सनी देओल ने 'गदर 3' और 'बॉर्डर 2' करने की खबरों को लेकर बात की है। सनी ने कहा, "फिल्म 'गदर 2' की रिलीज़ के बाद से अफवाहें हैं कि ये पार्ट 2 कर रहा हूं,...वो पार्ट 12 कर रहा हूं। कितने पार्ट 2 कर रहा हूं? हर चीज़ की अफवाह चल रही है। (कुछ होगा तो) खुद बताऊंगा।"