हर पीड़ित मुस्लिम महिला के साथ खड़ी है बीजेपी सरकार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को एक चुनावी रैली में कहा कि बीजेपी सरकार हर पीड़ित मुस्लिम महिला के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, "मुस्लिम बहन-बेटियां हमारी साफ नीयत को भली-भांति समझती हैं...हमने उन्हें तीन तलाक से मुक्ति दिलाई।" बकौल मोदी, विपक्ष मुस्लिम बहनों को बरगला रहा है ताकि मुस्लिम बेटियां हमेशा पीछे रहें।