हर फिल्म नहीं देख सकती थी, पापा कहते थे अच्छे मार्क्स लाने पर फिल्म देखने को मिलेगी: रकुल

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने एक इंटरव्यू में बचपन में फिल्में देखने पर अपने पिता की प्रतिक्रिया के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, "बड़े होने के दौरान...मुझे हर फिल्म देखने की अनुमति नहीं थी। पापा कहते थे..(परीक्षाओं में) अच्छे मार्क्स लाने पर ही फिल्म देखने को मिलेगी।" फिल्म 'कटपुतली' में रकुल ने अक्षय कुमार के साथ काम किया है।