'आप' प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात के वेरावल में कहा कि उनकी सरकार आने पर राज्य में रोज़गार की गारंटी होगी। उन्होंने कहा, "5 साल के अंदर हर बेरोज़गार युवा को रोज़गार देंगे...जब तक रोज़गार नहीं मिलेगा तब तक हर महीने ₹3000 बेरोज़गारी भत्ता मिलेगा।" बकौल केजरीवाल, राज्य में 10 लाख सरकारी नौकरियां निकालेंगे।