भारतीय नागरिक पेम वांग थोंगडोक को चाइनीज़ कहे जाने और अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा कहने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने कहा, "यह हर भारतीय का अपमान है।" गौरतलब है कि पेम वांग के साथ चीनी एयरपोर्ट अधिकारियों ने बदसलूकी की थी। बकौल पेम वांग, चीनी अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट को अमान्य बताया था।