हर भारतीय को मिले हेल्थ चेकअप का कानूनी हक: हार्ट अटैक के मामलों पर संसद में राघव चड्ढा

'आप' सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को संसद में मांग की है कि हर नागरिक के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच को कानूनी अधिकार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद हार्ट अटैक और अन्य बीमारियों में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है। अगर समय रहते बीमारी का पता चल जाए तो कई ज़िंदगियां बचाई जा सकती हैं।