महाराष्ट्र के एक साधारण किसान कैलाश रामभाऊ कुंटेवाड़ ने KBC-17 में 14 सवालों के सही जवाब देकर ₹50 लाख जीते हैं। क्रिकेट के शौकीन और हर महीने ₹4000-5000 कमाने वाले कैलाश ने ₹1 करोड़ के लिए पूछे गए सवाल के बाद गेम क्विट कर दिया था। कैलाश ने कहा कि वह इस रकम से अपने बेटे को पढ़ाकर अफसर बनाएंगे।