inshorts

हर महीने 2.5 लाख लोगों को रोज़गार से जोड़ेगी मध्य प्रदेश सरकार: सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार स्वरोज़गार को बढ़ावा देते हुए अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत हर महीने 2.5 लाख लोगों को आजीविका से जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल-जुलाई के बीच सरकारी योजनाओं के तहत 9.52 लाख लोगों को स्वरोज़गार के लिए ₹6,081 करोड़ का बैंक ऋण दिया गया है।