'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के यमुना का पानी पीने के वीडियो पर कहा है, "हरियाणा सीएम ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया…और वही पानी वापस यमुना में थूक दिया।" दरअसल, केजरीवाल के 'यमुना में ज़हर' वाले दावे के बाद कई बीजेपी नेताओं का यमुना का पानी पीने का वीडियो सामने आया है।