हरियाणा के 90 में से 86 नवनिर्वाचित विधायक हैं करोड़पति
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, हरियाणा के 90 नवनिर्वाचित विधायकों में से 86 विधायक (96%) करोड़पति हैं। एडीआर के अनुसार, बीजेपी के 48 में से 46 (96%) व कांग्रेस के 37 में से 35 (95%) विधायक करोड़पति हैं। वहीं, इंडियन नैशनल लोकदल (इनेलो) के दोनों व निर्दलीय जीते 3 उम्मीदवार भी करोड़पति हैं।