हरियाणा के CM का हेलिकॉप्टर पार्क होने के कारण 3 दिन तक स्टेडियम इस्तेमाल नहीं कर पाए ऐथलीट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हेलिकॉप्टर गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खड़ा होने के कारण राज्य-स्तरीय ऐथलीट्स को 3-दिनों तक ट्रेनिंग ट्रैक का इस्तेमाल करने को नहीं मिला। हेलीकॉप्टर की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद VIP कल्चर को लेकर आलोचनाएं तेज़ हो गईं। राज्य खेल विभाग ने बताया कि हेलीकॉप्टर को हटा दिया गया है।

Load More