हरियाणा के CM नायब सैनी ने कहा सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार जीतेंगे, JDU ने दी प्रतिक्रिया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा है कि एनडीए बिहार में विधानसभा चुनाव उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ेगा और जीत भी हासिल करेगा। सैनी के बयान पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "बिहार की सरज़मीं से एक ही बात निकलती है, नीतीश है तो निश्चित है।"