हरियाणा के CM सैनी ने दिल्ली में पीया यमुना का पानी; कहा- पानी बिल्कुल स्वच्छ है

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के 'यमुना में ज़हर' वाले बयान पर जारी विवाद के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली में यमुना का पानी पीया जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "पानी बिल्कुल स्वच्छ है लेकिन जब यह...हमें दिल्ली में मिलता है तो भयानक है। केजरीवाल को दिल्ली-हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।"