हरियाणा की ऐलनाबाद सीट से चुनाव हारे INLD के अभय चौटाला
इंडियन नैशनल लोकदल (आईएनएलडी) के नेता अभय सिंह चौटाला हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। चौटाला को कांग्रेस उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल ने 15,000 मतों के अंतर से हराया। आईएनएलडी ने हरियाणा में अब तक एक सीट पर जीत दर्ज की है और एक सीट पर आगे चल रही है।