हरियाणा की किन तीन विधानसभा सीटों पर आज तक नहीं जीत पाई है बीजेपी?
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीतकर इतिहास रच दिया है। 'न्यूज़18 हिंदी' के अनुसार, राज्य की तीन विधानसभा सीटों- नूंह, फिरोज़पुर झिरका और पुनहाना पर बीजेपी ने आज तक जीत हासिल नहीं की है। इस चुनाव में नूंह से आफताब अहमद (कांग्रेस), फिरोज़पुर झिरका से मम्मन खान (कांग्रेस) और पुनहाना से मोहम्मद इल्यास (कांग्रेस) जीते हैं।