हरियाणा का परिणाम अप्रत्याशित, पार्टी इस जनमत का आकलन कर रही है: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कहा है, "हरियाणा का परिणाम अप्रत्याशित है। पार्टी इस जनमत का आकलन कर रही है।" उन्होंने कहा, "हमारे ज़मीनी कार्यकर्ताओं से बात कर पूरी जानकारी हासिल करने और तथ्यों को जांच लेने के बाद पार्टी की तरफ से विस्तृत प्रतिक्रिया आएगी। कार्यकर्ताओं को निराश होने की ज़रूरत नहीं है।"