हरियाणा चुनाव से सबक मिला है कि चुनावों में कभी अति आत्मविश्वासी न बनें: केजरीवाल
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलने पर 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है, "हरियाणा के चुनावों से सबसे बड़ा सबक यह मिला है कि चुनावों में कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। प्रत्येक चुनाव और प्रत्येक सीट कठिन होती है।"