हरियाणा में 'आप' के 87 प्रत्याशियों की ज़मानत ज़ब्त, केवल एक प्रत्याशी बचा पाया अपनी ज़मानत
हरियाणा विधानसभा चुनाव में 'आप' के 87 प्रत्याशियों की ज़मानत ज़ब्त हो गई है। दरअसल, हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 88 पर 'आप' ने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन उनमें से केवल एक ही (जगाधरी से उम्मीदवार आदर्श सिंह) अपनी ज़मानत ज़ब्त होने से बचाने में सफल रहे। इस चुनाव में 'आप' का वोट शेयर 1.79% रहा।