हरियाणा में BJP की ऐतिहासिक जीत के बावजूद राज्य के 8 मंत्री नहीं बचा पाए अपनी सीट
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बावजूद राज्य के 8 मंत्री चुनाव हार गए हैं। इनमें मंत्री रणजीत चौटाला (रानियां), कंवरपाल गुर्जर (जगाधरी), सुभाष सुधा (थानेसर), जयप्रकाश दलाल (लोहारू), डॉ. कमल गुप्ता (हिसार) और असीम गोयल (अंबाला सिटी) शामिल हैं। वहीं, मंत्री संजय सिंह (नूंह) और मंत्री अभय सिंह यादव (नांगल चौधरी) को भी शिकस्त मिली है।