अंबाला (हरियाणा) में बीएसपी नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में 2-3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मारा गया आरोपी सागर इस मर्डर केस का मुख्य शूटर था। पुलिस के घेराव के बाद सागर ने पहले फायरिंग की थी जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए।