हरियाणा में एक चुनावी रैली में शिरकत करते पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर आई सामने
मोदी आर्काइव ने हरियाणा में एक चुनावी रैली में शिरकत करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी को सूट पहने मंच पर पैर लटकाकर बैठे हुए देखा जा सकता है। मोदी आर्काइव ने लिखा, "(प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन...एक विशाल समर्थन आधार बनाने में समर्पित कर दिया है।"