inshorts

हरियाणा में कांग्रेस वर्कर हिमानी की सूटकेस में मिली लाश, 'भारत जोड़ो' यात्रा में आई थीं नज़र

रोहतक (हरियाणा) में फ्लाईओवर के पास एक सूटकेस में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव मिला है। हिमानी कांग्रेस के बड़े कार्यक्रमों में भाग लेती थीं और 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ नज़र आई थीं प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मामले को लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।