हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज (11 जनवरी) से शुरू हो गई व आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2026 तय की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट hryssc.in पर जाकर किया जा सकता है।