हरियाणा में बीजेपी ने मेयर की 10 में से 9 सीटें जीत ली हैं और एक सीट मानेसर से निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव के खाते में गई है। चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट जीतने में विफल रही है। बीजेपी ने गुरुग्राम और रोहतक में भी जीत हासिल की जिन्हें कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता था।