हरियाणा में बसपा नेता हरबिलास रज्जू माजरा की गोली मारकर की गई हत्या
अंबाला (हरियाणा) के नारायणगढ़ इलाके में शुक्रवार शाम बसपा से विधायक प्रत्याशी रहे हरबिलास रज्जू माजरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, हरबिलास अपने 2 दोस्तों के साथ कार से जा रहे थे और तभी उनपर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।