हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार देर रात करीब 1:47 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई जिसका केंद्र ज़मीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप में किसी के जानमाल के नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।