महज़ 32 वोटों से हरियाणा में चुनाव हारे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह
हरियाणा में उचाना कलां विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह महज़ 32 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र अत्री से हार गए हैं। देवेंद्र को 48,968 वोट मिले जबकि बृजेंद्र सिंह 48,936 वोट मिले। इस सीट पर तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार वीरेंद्र घोघड़िया रहे जिन्हें 31,456 वोट मिले।