हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले JJP के विधायक अनूप धानक ने छोड़ी पार्टी
हरियाणा में उकलाना विधानसभा सीट से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक अनूप धानक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 2 बार के विधायक अनूप पूर्व में बीजेपी-जेजेपी सरकार में मंत्री थे और पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के करीबी माने जाते हैं। गौरतलब है, राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 1 अक्टूबर को मतदान होना है।