हरियाणा में सीएम सैनी के अलावा कौनसे 2 मंत्री जीत पाए विधानसभा चुनाव?
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बावजूद रणजीत चौटाला (रानियां), कंवरपाल गुर्जर (जगाधरी) और सुभाष सुधा (थानेसर) समेत 8 मंत्री चुनाव हार गए। सिर्फ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (लाडवा) समेत 3 मंत्री चुनाव जीत पाए। जीतने वाले मंत्रियों में पानीपत ग्रामीण सीट से राज्यमंत्री महिपाल ढांडा और बल्लभगढ़ सीट से कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा शामिल हैं।