inshorts

हरियाणा में UCC लागू करने की तैयारी, लिव-इन पर सख्ती; शादी से तलाक तक एक होंगे नियम

हरियाणा राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एच एस भल्ला ने UCC का विस्तृत ड्राफ्ट राज्य सरकार को सौंपा है। इसमें बहुविवाह पर पूर्ण प्रतिबंध, 60 दिनों में विवाह पंजीकरण करना, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य और सभी धर्मों के लिए तलाक व संपत्ति के समान नियम शामिल हैं। राज्य सरकार अब एडवोकेट जनरल से कानूनी राय लेगी।