हरियाणा विधानसभा चुनाव में शाम 7 बजे तक दर्ज हुआ 61.19% मतदान
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार, हरियाणा में शनिवार शाम 7 बजे तक राज्य की सभी 90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के लिए 61.19% मतदान दर्ज हुआ। राज्य में गुरुग्राम में सबसे कम 49.97% मतदान जबकि मेवात में सबसे अधिक 68.28% मतदान हुआ। ईसीआई ने बताया कि चुनाव के दौरान राज्य में ₹75.72 करोड़ की ज़ब्ती की गई है।