हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'आप'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एलान किया है कि हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 'आप' सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मान ने कहा, ''हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं...सभी राजनीतिक पार्टियों ने हरियाणा के लोगों को लूटा है...हम यहां पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे।"

Load More