हरियाणा सरकार का बड़ा एलान; ₹30 लाख तक की EV पर अब नहीं लगेगा मोटर व्हीकल टैक्स

हरियाणा सरकार ने ₹30 लाख तक की EV यानी इलेक्ट्रिक गाड़ियों (2-व्हीलर, 3-व्हीलर और 4-व्हीलर) पर मोटर व्हीकल टैक्स में 100% छूट देने का फैसला किया है जबकि ₹30 लाख से महंगी EV पर 50% छूट मिलेगी। इससे पहले EV पर 20% टैक्स छूट मिलती थी। वहीं, महिलाओं के नाम पर ₹20 लाख तक का नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहन खरीदने पर 1% अतिरिक्त टैक्स छूट मिलेगी।

Load More