हरियाणा सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और बोर्डों-निगमों में 5 फरवरी को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। इससे राज्य सरकार के वे कर्मचारी जो दिल्ली के पंजीकृत मतदाता हैं, अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। हरियाणा के कारखानों/दुकानों/निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी जो दिल्ली के पंजीकृत मतदाता हैं, उन्हें भी सवैतनिक अवकाश का अधिकार है।