हर शेयर पर ₹1.75 का अंतरिम डिविडेंड देगी पतंजलि फूड्स, इस दिन है रिकॉर्ड डेट

पतंजलि फूड्स के बोर्ड ने शनिवार को ₹1.75 के अंतरिम डिविडेंड को मंज़ूरी दे दी और पात्र शेयरधारकों को 7 दिसंबर तक इसका भुगतान किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए 13 नवंबर रिकॉर्ड डेट तय की है यानी इस दिन तक जिसके पास कंपनी के शेयर होंगे उन्हें डिविडेंड मिलेगा। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को ₹516.69 करोड़ का मुनाफा हुआ।