हर शेयर पर ₹5 तक डिविडेंड देंगी IRCTC और ऑयल इंडिया समेत ये कंपनियां

शेयर बाज़ार में 17 नवंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। इनमें एशियन पेंट्स ₹4.50 का, इंफो एज ₹2.40 का और कोचीन शिपयार्ड ₹4 का इंटरिम डिविडेंड देंगी। वहीं, अशोक लेलैंड ₹1 का, आईआरसीटीसी ₹5 का डिविडेंड, ऑयल इंडिया ₹3.5 का और MRF लिमिटेड ₹3 का डिविडेंड देने वाली है।